फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Throw dirt on the woman cheated thousands

महिला पर गंदगी फेंक हजारों ठगे

Thu, 19 Dec 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 19 Dec 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
समालखा में लोगों को धोखा देकर ठगी करने का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है और एक महिला के शॉल पर गंदगी फेंककर हजारों रुपये ठग ले गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है।
विज्ञापन


हथवाला रोड निवासी प्रकाश कौर ने बताया कि उसने वीरवार दोपहर को जीटी रोड स्थित एक बैंक से 52 हजार रुपये निकाल थे और पैसे प्लास्टिक बैग में रखकर पुराना बस अड्डे की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक ने उसे बताया कि उसकी शॉल पर गंदगी लगी है। इसके बाद वह पुराने बस अड्डे पर बनी बलदेव धर्मशाला के बाहर लगी पानी की टूटी से शॉल साफ करने लगी और उसने प्लास्टिक बैग साथ में रख दिया। शॉल साफ करने के बाद उसने देखा कि बैग वहां नहीं था। जिसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर एकजुट हो गए। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र दहिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए।

महिला ने बताया कि उसने काफी मेहनत और मजदूरी कर करीब आठ साल में पाई-पाई कर रुपये जोड़े थे।

शहर में करीब डेढ़ से दो वर्ष पूर्व लगातार ठगी करने वाले पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए थे। ठग गिरोह ने नकली नोट, गंदगी फेंकते हुए लोगों से रुपये ठगने का काम किया। ठग गिरोह ने अधिकांश बैंक में जमा करवाने या निकलवाने आए लोगों को अपना शिकार बनाया था।

करीब छह महीने से इस गिरोह के लोगा शांत थे। लेकिन वीरवार को एक बुजुर्ग महिला के साथ वारदात कर फिर से सक्रियता दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed