फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three women and five youths arrested with 106 kg of hemp leaves

106 किलो गांजा पत्ती के साथ तीन महिलाएं और पांच युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three women and five youths arrested with 106 kg of hemp leaves
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
सीआईए-3 ने मादक पदार्थ तस्करी की वारदात को अंजाम देने वाली 3 महिलाओं और 5 युवकों को 106 किलो गांजा (मादक पदार्थ) सहित बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजा की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि छह को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने टीम गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म की तीन महिलाएं और पांच युवक बैग लिए सिवाह निर्माणाधीन बस अड्डा के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने महिला सिपाही ज्योति और प्रीति को टीम में शामिल कर तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी तीनों महिलाओं और पांचों युवकों को आठ बैगों सहित काबू किया। उन्होंने अपनी पहचान कांता पत्नी काला, प्रेमो पत्नी मलुक निवासी राक्सेड़ा पानीपत, राजकौर पत्नी अमरजीत निवासी झगौला दिल्ली, मलकीत उर्फ बिल्लु पुत्र गुरमेज निवासी बसाड़ा, गुरमेज पुत्र मलुक, गुरुदास पुत्र नानक निवासी राक्सेड़ा, गुरमीत पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़ी नवाब, पानीपत और निशान पुत्र बलविंद्र निवासी नलीपार करनाल के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर पुलिस टीम ने नियमानुसार आरोपियों के बैगों की तलाशी ली तो उनमें गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपी गुरमेज और मलकीत उर्फ बिल्लू को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं बाकी 6 आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपी कांता के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी की वारदात के संबंध में जिला के थाना समालखा में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर, सीआईए-3 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed