{"_id":"62572f61375e9f0643564c00","slug":"three-thousand-rupees-recovered-from-the-accused-of-robbery-on-contract-panipat-news-knl104875189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर लूट के आरोपियों से तीन हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर लूट के आरोपियों से तीन हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-वन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। समालखा में शराब ठेके के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 1.32 लाख रुपये की लूट करने के आरोपियों को सीआईए-1 प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। इनको पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया। इस दौरान गहनता से पूछताछ की गई है। पता चला कि इन दोनों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सीआईए-1 प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि सितंबर 2021 में समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास शराब ठेके के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर लूट की गई थी। आरोपियों ने सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर 1.32 लाख रुपये लूटे थे। सीआईए वन इस मामले में लखीमपुर खीरी, यूपी निवासी हर्ष पुत्र श्याम व साहनपुर, जींद निवासी कमल पुत्र सुरेश को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थी। इनको कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान इन्होंने बताया कि इन्होंने लूट की वारदात को सागर, सुमित व सुखजीत के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने 1.32 लाख रुपये लूटे थे। लूटी गई राशि को इन्होंने खर्च कर दिया। उस राशि में से महज तीन हजार रुपये बचे थे। पुलिस ने इनसे तीन हजार रुपये बरामद किए हैं।
इस वारदात में शामिल पांचों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा पंजाब व दिल्ली में लूट सहित अन्य आपराधिक वारदातों के एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस सागर, सुमित व सुखजीत को भी जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने के साथ ही लूटी गई नकदी बरामद की जाएगी।