फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three filed nominations for the post of head

प्रधान पद के लिए तीन ने भरे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three filed nominations for the post of head
पानीपत। प्रधान पद के लिए नामंकन भरते हुए राजेश शर्मा। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए वीरवार को लाइब्रेरी में पांच पदों पर नामांकन भरे गए। इनमें प्रधान पद के लिए तीन, उप प्रधान पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो, सह सचिव पद के लिए चार और कोषाध्यक्ष के लिए चार वकीलों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

यदि कोई उम्मीदवार नामांकन वापस लेना चाहता है तो वह शुक्रवार दोपहर एक बजे तक ऐसा कर सकता है। इसके बाद चुनाव अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे और किसी में कोई गलती मिली तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिसंबर को पांचों पदों पर चुनाव लड़ने जा रहे उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट लगाई जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को चुनाव होगा। मतदाता सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे मतगणना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पद के लिए किसने भरा नामांकन
प्रधान- सुरेंद्र दूहन, वीरेंद्र मलिक, राजेश शर्मा
उपप्रधान- कमल दूआ, सुनिल वधवा
सचिव- अशीष बसंल, वैभव दैशवाल
सह सचिव- संयम बतरा, नवीन जसपाल, साजिद अली सैफी, राजेश गर्ग
कोषाध्यक्ष- जितेंद्र रावल, अमित भारद्वाज, रोहताश देहडान, दीपक सचदेवा
प्रधान पद के प्रत्याशी
सुरेंद्र दूहन : अधिवक्ता सुरेंद्र दूहन ने बताया कि वह 15 साल से बार में लगातार प्रैटिक्स कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में जीत के बाद वह नए वकीलों के लिए चैंबरों की व्यवस्था कराएंगे। महिला शौचालय को दुरुस्त किया जाएगा। बार के लिए कैंटिन, पार्किंग, बार रूम बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। 16 रुपये यूनिट के हिसाब से भरी जा रही बिजली की यूनिट से छुटकारा पाने के लिए सोलर प्लांट लगवाने का प्रयास करेंगे।
वीरेंद्र सिंह मलिक : पहली बार चुनाव लड़ रहे जिला बार में अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह मलिक 17 साल से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें सफलता मिलती है तो बिल्डिंग को वाई-फाई से लैस कराया जाएगा। साथ ही वह एक ऐतिहासिक फैसला भी लेंगे। इसमें चुनाव के दौरान पांच पदों में से एक पद महिला वकील के हमेशा के लिए आरक्षित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से बार में पास कराएंगे।

राजेश शर्मा : 21 साल से बार में राजेश शर्मा लगातार प्रैटिक्स कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वह दूसरे नंबर पर रहे गए थे। उन्होंने बताया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो सबसे पहले कैंटीन की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके बाद चैंबरों की व्यवस्था और महिला शौचालय पर जोर दिया जाएगा। बार का पूरा सिस्टम कंप्यूटर राइज किया जाएगा।

पानीपत। प्रधान पद के लिए नामंकन भरते हुए सुरेंद्र दूहन।

पानीपत। प्रधान पद के लिए नामंकन भरते हुए सुरेंद्र दूहन।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed