फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused of kidnapping on production warrant

Panipat News: अपहरण के तीन आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused of kidnapping on production warrant
पानीपत। अनाज मंडी कट के नजदीक कार सवार युवक का हथियार के बल पर अपहरण कर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को थाना चांदनी बाग पुलिस रोहतक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई।
विज्ञापन


चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहित निवासी कथूरा हाल निवासी शीतल नगर, कर्मबीर उर्फ छोटू निवासी चुलियाना और प्रियांकल उर्फ पिंटू निवासी गिज्जी हाल हरिसिंह कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही लूटी गई कार, नकदी, डेबीट कार्ड व सोने की अंगूठी बरामद करेगी। थाना चांदनी प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि थाना चांदनी बाग में गांव डाडौला निवासी सुरेश ने शिकायत देकर बताया था कि वह 29 सितंबर को सेक्टर 12 में दोस्त राहुल के बेटे की जन्मदिन पार्टी में आया था। पार्टी के बाद देर शाम वह कार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी कट के पास पहुंचने पर दो युवकों ने गाड़ी रुकवाई और सीआईए स्टाफकर्मी बनकर एक ने पिस्टल की नोक पर उसको ड्राइवर सीट से उतारकर पीछे की सीट पर बैठा लिया। उसे जींद सीआईए लेकर चलने की बात कही। सिवाह के नजदीक पहुंचने पर दोनों ने उसके पैर बांधने के साथ ही आखों पर पट्टी बांध दी। उससे 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे।

इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी मोहित के खिलाफ लूट के पानीपत, सोनीपत व रोहतक में छह मुकदमे दर्ज है व आरोपी कर्मबीर व प्रियांकल के खिलाफ पानीपत व रोहतक में चार-चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed