{"_id":"696be6802e5b65a70601b8e3","slug":"threatened-his-wife-by-sending-a-photo-of-hanging-panipat-news-c-18-1-knl1006-826351-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदा लगाने की फोटो भेज पत्नी को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदा लगाने की फोटो भेज पत्नी को धमकाया
Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर। विवाहिता ने पति पर नशे की लत पूरी करने के लिए आभूषण बेचने व बाद में फंदा लगाने की फोटो भेजकर धमकाने का आरोप लगाया है। शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति राजा, ननद सीमा सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2018 को राजा के साथ हुआ था। शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पति नशे की लत को पूरा करने के लिए मारपीट करता था। घर से सारे आभूषण भी बेच दिए। अब पति ने अपने गले में फंदा डालकर एक फोटो भी धमकाने के लिए भेजी थी। संवाद
विज्ञापन