फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third accused in gang misdeeds of woman at railway station arrested

Haryana: रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी एसआईटी

Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
सार

पानीपत के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से 24 जून की रात को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन के डिब्बे में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसकी जांच के लिए एसआईटी को लगाया गया था।

विज्ञापन
Third accused in gang misdeeds of woman at railway station arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में पानीपत की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही एसआईटी को एक और सफलता मिली। रविवार शाम को एसआईटी ने सोनीपत के रहने वाले तीसरे आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पहले गिरफ्तार हुए दो आरोपियों भजनलाल और शिवम से हुई पूछताछ के बाद गुलाब सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस तीनों को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए गुलाब सिंह ही सबसे अहम कड़ी है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने बाकी आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पानीपत के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से 24 जून की रात को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन के डिब्बे में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसकी जांच के लिए एसआईटी को लगाया गया था। एसआईटी ने शुक्रवार रात को दो आरोपियों रेलवे तकनीशियन भजन लाल और शिवम को गिरफ्तार किया था। शनिवार को दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की थी। जिसके बाद एक और आरोपी गुलाब सिंह निवासी सोनीपत का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस गुलाब सिंह की तलाश में जुट गई थी। गुलाब सिंह की तलाश के लिए आठ टीमों को कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली में भेजा गया था। रविवार शाम को एसआईटी ने गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में गुलाब सिंह ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद एसआईटी अब अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए जुट गई है।

आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश
एसआईटी ने शुक्रवार को दो आरोपियों भजनलाल और शिवम को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। सोमवार को उनके रिमांड का समय भी पूरा हो रहा है। सोमवार को गुलाब सिंह और पहले से ही रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों को एक साथ अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से गुलाब सिंह को रिमांड पर लेने का प्रयास किया किया जाएगा।


महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीतिका गहलौत, एसपी जीआरपी अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed