फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a fight between the girl and boy sides during the engagement, weapons were used heavily

Panipat News: सगाई में युवती और युवक पक्ष में मारपीट, जमकर चले हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between the girl and boy sides during the engagement, weapons were used heavily
पानीपत। जाटल रोड पीपल वाली स्थित सैनी धर्मशाला में सगाई के दौरान लड़की और लड़का पक्ष में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक युवक गर्दन में चाकू लगने से घायल हो गया। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोनों के बीच झगड़ा डीजे बजाने पर हुआ। दोनों पक्षों ने आगे रिश्ता न रखने की बात कही है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस को लड़का पक्ष की शिकायत मिली है। इसके आधार पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला वीरवार को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की पीपल वाली गली स्थित सैनी धर्मशाला का है। मिली जानकारी के अनुसार मुखीजा कॉलोनी की एक लड़की सगाई की रस्म थी। लड़का पक्ष करनाल के तरावड़ी से आए थे। सगाई की रस्म आराम से चल रही थी। इसी बीच डीजे पर गाना बजाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों लोगों ने युवकों को शांत भी किया। कुछ देर बाद फिर से विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के रिश्तेदारों इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इस बात ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष के नजदीकी रिश्तेदार की गर्दन में चाकू लग गया। उनको जिला नागरिक अस्पताल के बाद पीजीआई खानपुर भेज दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। लड़का पक्ष के सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन :
जाटल रोड सैनी धर्मशाला में सगाई की रस्म के दौरान लड़का व लड़की पक्ष के बीच मारपीट हुई है। इसमें एक गंभीर है। पुलिस ने लड़की पक्ष के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमिंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed