फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is not enough medicine for thalassemia in the district civil hospital.

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में नहीं थैलेसीमिया की पर्याप्त दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
There is not enough medicine for thalassemia in the district civil hospital.
पानीपत। विधायक प्रमोद विज शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। वे करीब एक घंटे अस्पताल में रहे। इस दौरान अस्पताल में थैलेसीमिया की पर्याप्त दवा नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी बताई। यहां एक महीने की खपत के बराबर तक भी पूरा साल में थैलेसीमिया की दवा स्टॉक में नहीं आई। उन्होंने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से बात करने को कहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज शनिवार को दोपहर बाद करीब 1:30 बजे जिला नागरिक अस्पताल की एमरजेंसी में पहुंचे। उन्होंने यहां पर मरीजों और चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी 1500 तक होती है। शनिवार को 1270 की ओपीडी की है। शनिवार को उन्हें तीन चिकित्सक ओपीडी में नहीं मिले। इसके बाद वे अस्पताल के स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना।
विज्ञापन

लोकल दवा खरीदने पर हुए नाराज
सीएमओ ने बताया कि कुछ दवा ऊपर से नहीं आ पाती। निदेशालय के आदेशानुसार इनकी लोकल खरीद की जाती है। विधायक ने कहा कि लोकल में मनमाने रेट लगाए जाते हैं। यह सही नहीं है। सीएमओ ने बताया कि दवा खरीदने के संबंध में निविदा लगाई जाती है। सबसे कम रेट देने वाली कंपनी से ही दवा मंगवाई जाती है। विधायक के मांगने पर अधिकारी पिछले दिनों की दवा का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए। विधायक ने एक अप्रैल 2024 से 14 फरवरी 2025 तक का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैलेसीमिया की 250 यूनिट हर महीने चाहिए
इसके बाद विधायक प्रमोद विज एक्सरे रूम में पहुंचे। यहां थैलेसीमिया के मरीजों की दवाओं के बारे में रिपोर्ट ली। सीएमओ ने थैलेसीमिया की दवा पर्याप्त होने की जानकारी दी। विधायक ने इसकी रिपोर्ट लेकर खुद डायरी में लिखना शुरू किया तो सब दावे फेल हो गए। सीएमओ ने एक चिकित्सक की विधायक से स्पीकर ऑन कर बात कराई। चिकित्सकी रिपोर्ट के अनुसार थैलेसीमिया के मरीजों के लिए हर महीने 250 यूनिट की जरूरत है। जबकि यहां पूरे साल में 300 फील्टर की खरीद पाए है। विधायक ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोग अपने बच्चों को मजबूरीवश पीजीआई रोहतक या चंडीगढ़ ले जाते हैं।

वर्जन :
सरकार ने पानीपत में सुंदर अस्पताल बनाया है। अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर की जा रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में थैलेसीमिया की दवा पर्याप्त नहीं हैं। बाकी दवाओं की उपलब्धता अपेक्षाकृत नहीं है। यहां लोकल स्तर पर दवाओं की खरीद की जा रही है। वे इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे।
प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहर।
वर्जन :
विधायक प्रमोद विज ने अस्पताल में आकर दवाओं की जांचा है। उन्होंने दवा को लेकर कई आदेश दिए हैं। उनको पूरा किया जाएगा।
डॉ. जयंत आहुजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed