फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is a dent in the tankers of the refinery, the oil game is going on in collusion

Panipat News: रिफाइनरी के टैंकरों में लग रही सेंध, मिलीभगत से चल रहा तेल का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
There is a dent in the tankers of the refinery, the oil game is going on in collusion
पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी के चारों तरफ तेल चोरी का बड़ा खेल चल रहा है। यहां सड़कों पर ढाबों और दुकानों की आड़ में लोगों ने इसे धंंधा बना लिया है। हर रोज हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल चोरी किया जा रहा है। इस गैंग में टैंकर के चालक से लेकर पूरी टीम काम करती है। कई बार मामला उजागर होने के बावजूद रोकथाम के लिए ठोस प्रयास नहीं दिखे। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन व पंप मालिक पुलिस को ले जाकर तेल चोरी करते रंगे हाथों पकड़वा चुके हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई दो-चार लोगों तक सीमित रहती है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने वीरवार को जीटी रोड से रिफाइनरी, गुढा से रिफाइनरी, आसन से रिफाइनरी और नहर बाईपास रोड सहित कई सड़कों की ग्राउंड रिपोर्ट की। इस दौरान तेल के खेल को आखों से देखा। जीटी रोड से रिफाइनरी रोड पर कई जगह दुकानों और ढाबों के पीछे टैंकरों से तेल चोरी नजर आई। एक जगह दो लड़के बाहर सड़क पर खड़े मिले। इस दौरान जब अमर उजाला टीम पहुंची तो उन्होंने तुरंत आगे फोन कर सूचना दी। इसके बाद ढाबों में पीछे तक हलचल दिखाई दी।
विज्ञापन

दरअसल, तेल चोरी में पूरा गिरोह काम करता है। इनके बड़े आका अपने कार्यालयों में रहते हैं और दो सदस्य मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखते हैं। वे किसी तरह का शक होते ही तुरंत फोन कर आगे सूचित कर देते हैं। सूत्रों के अनुसार, तेल के खेल में टैंकर चालकों को प्रति लीटर 40 से 50 रुपये मिलते हैं। इससे आगे ढाबे और दुकानों पर इसे 70 से 80 रुपये लीटर तक बेचा जाता है। इनके फैक्ट्रियों व अन्य खपत वाले लोगों से संपर्क होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी और उसके आसपास का क्षेत्र थाना सदर के अंतर्गत आता है। पहले यह क्षेत्र मतलौडा थाना के अंतर्गत था। अब थाना सदर रिफाइनरी के पास ही है। ऐसे में यहां तेल चोरी होना बड़ा सवाल है। इसके अलावा आईजी सुरक्षा एजेंट, एसपी सुरक्षा एजेंट, सीआईडी और आईबी तक के कार्यालय यहां हैं।

केस-एक
दुकानों के पीछे निकाल रहे थे तेल
सीआईए-टू ने 13 अप्रैल 2023 को रिफाइनरी रोड पर टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पेप्सी रोड पर टैंकर चालक की मिलीभगत से तेल चोरी किया जा रहा था। दुकानों के पीछे प्लॉट में टैंकरों के लॉक को अपने पास बनाई हुई चाबियों से खोलकर तेल चोरी का खेल चल रहा था। तभी छापामारी कर आरोपियों के कब्जे से एक टैंकर, तेल से भरे चार ड्रम (800 लीटर तेल), 10 ड्रम खाली, कैन से 20 लीटर डीजल, एक माप, एक कुप्पी, तीन पाइप व एक कटा हुआ ड्रम व एक बाल्टी बरामद की थी।

केस-दो
नारायणा गांव के खेतों से गुजर रही आईओसीएल की तेल पाइप लाइन में 21 फरवरी 2022 को सेंधमारी कर तेल चोरी किया जा रहा था। इसी समय रिफाइनरी की पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। पाइप लाइन के सहायक प्रबंधक रवि राज की शिकायत पर थाना समालखा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सीआईए-टू की टीम ने इस मामले में तीसरे आरोपी अबलेश निवासी भाग्य नगर मैनपुरी यूपी को समालखा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था। वह तेल पाइप लाइन में सेंधमारी करने में एक्सपर्ट है। उस पर सोनीपत व झज्जर जिले में भी तेल चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में सोनू निवासी मच्छरौली व समयपाल निवासी नांगलोई दिल्ली को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

रिफाइनरी के आसपास टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी किया जाता है। इसमें पूरा गिरोह काम करता है। एसोसिएशन पुलिस की मदद से कई बार इनका भंडाफोड़ कर चुकी है। पिछले दिनों रिफाइनरी के पास एक कार्रवाई पुलिस ने की थी। इसके बाद फिर से तेल चोरी का धंधा शुरू कर दिया।
संजीव चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन।

जिले में किसी प्रकार का गैरकानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह के लोगों पर पुलिस की नजर है। इन पर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed