{"_id":"62eadf02bf5f0d16f25b3351","slug":"there-is-a-competition-to-buy-the-tricolor-from-the-post-office-panipat-news-knl1167696182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा डाक विभाग
विज्ञापन
पानीपत। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में डाक विभाग जुटा गया है। डाक विभाग से तिरंगा खरीदकर जिलेवासी अपने घरों पर लगा सकेंगे। मंगलवार को डाक घरों में तिरंगे आ गए और पहले दिन ही 100 से ज्यादा लोगों ने अपने घरों पर लगाने के लिए इसे खरीदा। डाक विभाग प्रचार भी कर रहा है, ताकि लोग वहां से तिरंगा लेकर अपने घरों में लगाएं।
डाकघर से मिलने वाले तिरंगे की कीमत 25 रुपये तय की गई है। एक तिरंगा 20 बाई 30 इंच का होगा। डाकघरों में अब तक एक ही नाप का तिरंगा आया है। जिले के डाकघर मुख्यालय, 22 उप डाकघर और 72 डाक ब्रांचों में तिरंगा भेज दिया गया है। डाकघर अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना पहुंचाई जा रही है कि डाक घर से तिरंगा लें।
डाकघरों से 25 रुुपये में तिरंगा खरीदा जा सकता है। साथ ही सभी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो सकते हैं। पहले दिन 100 से ज्यादा तिरंगे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
- नरेश धीमान, पोस्टमास्टर पानीपत