{"_id":"61770edeb4ed215b2b4ac0c1","slug":"thefts-are-not-stopping-in-the-industrial-city-panipat-news-knl876834149","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक नगरी में थम नहीं रही हैं चोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक नगरी में थम नहीं रही हैं चोरियां
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातें अंजाम दी गईं। हरिनगर में चोर घर से 25 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल ले गए जबकि विर्क नगर स्थित कार एसेसरीज की दुकान से तीन हजार रुपये नकद और आर्म्स लाइसेंस चोरी कर लिया।
चोरी नंबर-1
हरिनगर कॉलोनी निवासी तेजपाल ने बताया कि रविवार सुबह उठे तो अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। दो मोबाइल, 25 हजार रुपये नकद और एटीएम कार्ड चोरी मिला
चोरी नंबर-2
गांव कवि निवासी महेश कुमार ने बताया कि असंध रोड स्थित विर्क नगर में उनका जय मां दुर्गा कार बाजार के नाम से ऑफिस है। उनके ऑफिस में सौंदापुर निवासी प्रदीप काम करता है। कुछ दिन पहले वह मां वैष्णो देवी के दर्शन को चले गए और शुक्रवार सुबह प्रदीप ऑफिस पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। 3 हजार रुपये नकद और हथियार का लाइसेंस चोरी मिला।