{"_id":"687abb757b686ef3ec0c029a","slug":"theft-in-risalu-ugrakhedi-school-panipat-news-c-244-1-pnp1001-140525-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिसालूू ,उग्राखेड़ी के स्कूल में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिसालूू ,उग्राखेड़ी के स्कूल में चोरी
विज्ञापन
पानीपत। रिसालूू और उग्राखेड़ी सरकारी स्कूल के कुंडे काटकर सामान चोरी चोरी कर लिया। वहीं रिकॉर्ड के साथ बड़े स्तर पर छेड़छाड़ की आशंका है। रिसालू स्कूल से टैब समेत कई सामान चोरी किए गए हैं। जबकि उग्राखेड़ी स्कूल में कोई सामान चोरी नहीं मिला है। 2014-15 वर्ष के मामले की जांच खुलने के बाद स्कूलों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।
छाजपुर गांव के सरकारी स्कूल के अलावा समालखा खंड के एक स्कूल में इससे पहले इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है। रिसालू गांव में चोरी का सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं उग्राखेड़ी के स्कूल में चोरी की शिकायत थाना चांदनी बाग की पुलिस को दी है। रिसालू गांव के राजकीय सीसे स्कूल की प्रधानाचार्या सविता मलिक ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्वीपर विनोद ने उनको फोन पर सूचना दी कि सीसे और प्राइमरी स्कूल के कमरों के कुंडा कटर से काटे गए हैं। उन्होंने डीपीई को स्कूल में भेजा। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-29 थाना की पुलिस स्कूल में पहुंची।
प्रधानाचार्या ने पुलिस को बताया कि उनके कार्यालय का कुंडा काटा गया है। अंदर अलमारी और मेज की दराज से सारा सामान बाहर बिखरा मिला है। वहीं प्राइमरी विंग में एक अलमारी का कुंडा काटा गया है। स्कूल से छह-सात नए टैब, एक डीवीआर व सीसीटीवी कैमरा चोरी है। स्कूल में एलईडी व स्मार्ट टीवी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में चौकीदार नहीं है। सेक्टर-29 के थाना प्रभारी अनिल ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्कूल में काटे कुंडे : उग्राखेड़ी गांव के राजकीय सीसे स्कूल में तीन दिन पहले कुंडे काटे गए हैं। प्रधानाचार्या सरिता मलिक ने बताया कि स्कूल में रात के समय चौकीदार तैनात थे। उस समय रात को तेज बारिश आ रही थी। उनको कार्यालय व मिड-डे-मील रूम के कमरे के कुंडे कटर की मदद से कटे हुए मिले।