फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man went to bathe in Yamuna on Amavasya, saved the other

अमावस्या पर यमुना नहाने गया युवक बहा, दूसरे को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The young man went to bathe in Yamuna on Amavasya, saved the other
अमावस्या पर बुधवार को यमुना में नहाने गया गांव सनौली खुर्द का रहने वाला एक युवक बह गया जबकि एक अन्य युवक को बचा लिया गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में लगी रही। समाचार लिखे जाने तक बहे युवक का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

गांव सनौली खुर्द निवासी विनोद (35) पुत्र तेलू धीमान, राजू (32) पुत्र महेंद्र और लीला (32) पुत्र सुरेंद्र बुधवार को श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर यमुना में स्नान करने गए थे। विनोद और राजू नहाने के लिए यमुना में डुबकी लगाने लगे जबकि लीला नदी के किनारे बैठकर हाथ-मुंह धोने लगा। इसी बीच विनोद और राजू का पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए। चिल्लाने पर अमावस्या पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने राजू को मशक्त के बाद बचा लिया, लेकिन विनोद को नहीं निकाल पाए। वही तैरना न जानने के कारण लीला यमुना में अपने दोस्तों को बचाने नहीं गया।
विज्ञापन

युवक के यमुना में बहने की सूचना पाकर सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों को तलाश में लगाया। बचा लिए गए राजू को उपचार के लिए पानीपत भेजा गया। सनौली थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि अंधेरा होने से युवक की तलाश करने में परेशानी आ रही है। उधर, सनौली खुर्द में गांव के युवक की डूबने की सूचना मिलते ही यमुना पर ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed