फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man was kidnapped, taken to the grounds of Arya College and beaten.

Panipat News: युवक का अपहरण कर आर्य कॉलेज के मैदान में ले जाकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The young man was kidnapped, taken to the grounds of Arya College and beaten.
पानीपत। देसराज कॉलोनी के एक युवक का अपहरण कर आरोपियों ने आर्य कॉलेज के ग्राउंड में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पहले फोन कर उसे जरूरी बात करने के बहाने बस अड्डे बुलाया और वहां से उसका अहपरण कर ले गए।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। बेहोश होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। पीड़ित ने मामल की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देसराज कॉलोनी निवासी रवि सैनी ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसे अड्डे बुलाया। उससे कहा गया कि उससे कुछ बात करनी है, इसलिए बस अड्डे पर आ जाओ। वह बस अड्डे पहुंचा तो 20-25 युवक उसे उठाकर आर्य कॉलेज के ग्राउंड में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की। उसे जान से मारने का प्रयास किया। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जिससे वह बेहोश हो गया। शहर थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed