{"_id":"67f6e2ae954861d2a504b0c7","slug":"the-young-man-took-a-lift-and-took-out-80-thousand-rupees-from-the-bag-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135003-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लिफ्ट लेकर युवक ने बैग से निकाले 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लिफ्ट लेकर युवक ने बैग से निकाले 80 हजार रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एक युवक ने लिफ्ट लेकर बैग से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित अपने बेटे की दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। दवा लेने के बाद पैसे देने लगा तो उसे इसका पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना औद्योगिक पानीपत का है। कुराड़ गांव के सूरज ने बताया कि वह संजय चौक पर एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। मंगलवार को उसने बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर अपने बैग में रखे थे।
बैग में पहले से ही 30 हजार रुपये भी रखे थे। इसके बाद वह बेटे की दवा लेने के लिए बाइक से मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। जब वह प्रभाकर अस्पताल के पास पहुंचा तो एक युवक ने उससे लिफ्ट ली। उसने युवक को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद वह युवक उतर गया और हरिनगर की ओर चला गया।
सूरज का कहना है जब दवा लेने के बाद बैग से पैसे निकालने लगा तो बैग में पैसे नहीं थे। लिफ्ट लेकर युवक ने उसके बैग से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।