फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Panipat News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
पसीना रोड स्थित किराए के कमरे में एक प्रवासी ने होली के दिन फंदा लगाकर जान दे दी। उसका होली के दिन रंग खेलने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। पत्नी नाराज होकर कमरे से गई तो उसने आत्महत्या कर ली। अब उसकी पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के निवासी अनुराग ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ पसीना रोड पर किराए पर रहता है। यहीं पर वो एक फैक्टरी में काम करता है। उसका छोटा भाई अभिषेक उर्फ प्रिंस (24) भी किराए पर रहता था। अभिषेक की आठ माह पहले आंचल के साथ शादी हुई थी। होली के दिन अभिषेक की आंचल के साथ होली खेलने को लेकर कहासुनी हो गई। आंचल नाराज होकर बाहर चली गई। पीछे से अभिषेक ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसका साढू उसके कमरे पर गया तो उसे अभिषेक का शव फंदे पर लटका मिला। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी गई। पति अभिषेक की मौत के बाद पत्नी आंचल बार बार बेहोश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed