फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by hanging himself in a domestic dispute

घरेलू झगड़े की वजह मानसिक परेशान चल रहे युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in a domestic dispute
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में घरेलू झगड़े से परेशान चल रहे एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को देख मकान मालिक ने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहां परिजनों से पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नूरवाला की वधावाराम कॉलोनी निवासी हरीश चरण ने बताया कि उनके पांच बच्चे थे। एक बेटे की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा लड़का रामबाबू है, फिर बेटी रजनी, मोहन, रवि व सोनू था। रवि की पहले मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर के बेटे मोहन (30) की नौ माह पहले बिहार निवासी संतरा के साथ शादी हुई थी। मोहन एक शटरिंग की दुकान पर काम करता था। शादी के बाद से ही पत्नी से उसका झगड़ा चलता था। वह झगड़े के समय मोहन को छोड़कर घर जाने की बात कहती थी। पुत्रवधू संतरा नौ माह के दौरान ससुराल में कम, अपने मायके अधिक रही। मोहन की अपनी पत्नी से प्रताड़ित रहता था। सोमवार शाम मोहन काम से वापस लौटा। मंगलवार सुबह उसे मकान मालिक ने फंदे पर लटका देखा। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed