फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The woman accused him of doing immoral things

Panipat News: महिला ने लगाए अनैतिक कार्य कराने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The woman accused him of doing immoral things
पानीपत। एक महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसका पति उसे वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर करता है। एक बार उसे निर्वस्त्र कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह पिछले चार साल से मायके में रह रही है। महिला ने पुलिस पर भी मिलीभगत करने के आरोप लगाए। इसके बाद महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा। एसपी के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना औद्योगिक सेक्टर-29 का है। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी नौ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने लोगों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसका पति नशा करने और जुआ खेलने का आदि है। जिस कारण वह उस पर लगातार पैसे कमाकर लाने का दबाव बनाता था। पैसे के लिए उस पर लगातार वेश्यावृत्ति करने का भी दबाव बनाया गया। लेकिन, जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो उसे निर्वस्त्र कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उन्होेंने इसकी शिकायत थाने में भी दी थी। लेकिन, उस सय पुलिस ने जबरन एक कागज पर उसका अंगूठा लगवाकर आरोपी को छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा था। एसपी के आदेश के बाद थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed