फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wait for the new bus depot and sports stadium will end in the new year.

नव वर्ष में नए बस डिपो और खेल स्टेडियम का इंतजार होगा खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The wait for the new bus depot and sports stadium will end in the new year.
पानीपत। नव वर्ष में नए बस डिपो और खेल स्टेडियम का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक पानीपत बस डिपो गांव सिवाह के चौक पर शिफ्ट हो जाएगा। बस डिपो जनवरी के प्रथम सप्ताह तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बस डिपो का इंतजार पिछले तीन वर्ष से किया जा रहा है। हालांकि यह प्रोजेक्ट निर्धारित समय से 16 महीने देरी से पूरा होगा। बस डिपो के निर्माण में 9 करोड़ 65 लाख 41 हजार रुपये की लागत आई है। यहां 18 बसों में एकसाथ सवारियां बैठाई जा सकेंगी। जबकि मौजूदा बस डिपो में केवल पांच से छह बसें ही एक वक्त पर यात्रियों को बैठा सकती हैं।
विज्ञापन

हरियाणा का दूसरा आधुनिक स्टेडियम फरवरी तक होगा तैयार
हरियाणा का दूसरा आधुनिक स्टेडियम फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी लागत 27 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपये है। सितंबर 2021 में ही यहां आउटडोर स्टेडियम तैयार हो गया था। इसमें सिंथेटिक ट्रैक वॉलीबॉल, भाला फेंकने के लिए ग्राउंड भी बनाया गया है। अभी इंडोर स्टेडियम का काम होना बाकी है। यह स्टेडियम गांव सिवाह के ग्रामीणों की ओर से दान की गई 14 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल भी हो सकेंगे, इसके साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भागों में तैयार किया गया है आधुनिक स्टेडियम
गांव सिवाह स्थित स्टेडियम को दो भाग में बनाया गया है। पहले भाग में आउटडोर गेम्स और ट्रैक बनाया गया। यह जुलाई 2021 में बन गया था। जिसकी लागत आठ करोड़ 35 लाख है। दूसरा भाग में मल्टीपरपज हॉल, स्वीमिंग पूल और इंडोर गेम्स का निर्माण है, जिसकी लागत 6 करोड़ 87 लाख है। स्टेडियम का यह भाग अगस्त 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई और अब फरवरी तक शुरू होगा।

ये ग्राउंड बनाए जाएंगे
नए स्टेडियम में स्वीमिंग पुल, बैडमिंटन हॉल, मल्टीपरपज हॉल, सिंथेटिंक ट्रैक, हॉकी ग्राउंड, फुटबाल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, लॉन टेनिस, हैंडबॉल एवं अन्य खेल से जुड़े ग्राउंड यहां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed