फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The thug took one and a half lakh rupees from the account as a pundit

ठग ने पंडित बनकर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The thug took one and a half lakh rupees from the account as a pundit
पानीपत। सुधीर नगर निवासी एक महिला के खाते से ठग ने शिव मंदिर का पंडित बनकर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे पहले अपने झांसे में फंसाया और उसके बाद कहा कि वह उनके खाते में कुछ रुपये डलवा रहे हैं, जिनको निकलवाकर दे देना। उसने पहले मना किया, लेकिन बाद में हां कर दी। आरोपी ने उसे एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही खाते से रुपये निकल गए।
विज्ञापन

तहसील कैंप के सुधीर नगर निवासी रेखा रानी ने बताया कि उसके पास 17 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने बताया कि वह शिव मंदिर का पंडित बोल रहा है। उसने कहा कि क्या वह फोन पे या गूगल पे चलाते हैं, उसने कहां तो फोनकर्ता बोला कि उनके पास छोटा मोबाइल है, इसलिए वह अपने एक दोस्त से उनके खाते में 10 हजार रुपये डलवा रहे हैं, जिनको निकलवा कर दे देना। उसने काफी देर तक मना किया, लेकिन वह जिद्द करता रहा। कुछ देर बाद उसने हां कर दी। आरोपी ने पहले एक रुपये ट्रांसफर किया। इसके बाद आरोपी ने फोन पे पर लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही छह बार में खाते से 98,826 रुपये कट गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने 17 दिसंबर को ही बैंक में जाकर अपना खाता ब्लॉक करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद अगले दिन 18 दिसंबर को उसके खाते से 55,950 रुपये कट गए। उसने आरोपी के नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
दूसरी घटना
फोन पे का इस्तेमाल कर धोखे से उड़ाए 40 हजार, मामला दर्ज
मतलौडा। साइबर ठगों ने एक महिला प्रोफेसर के साथ ठगी अंजाम दी। उन्हें झांसे में लेकर ठगों ने फोन पे के जरिए 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए हैं। महिला ने इसकी शिकायत मतलौडा पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अहर गांव निवासी महिला मोनिका ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सोमवार को उसके पास एक फोन आया और उसे विश्वास में लेकर उसके बैंक खाते से फोन पे के माध्यम से 40 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed