{"_id":"65664b919ce4f0bd4f01ccc4","slug":"the-thief-entered-the-general-store-by-breaking-the-mesh-of-the-skylight-stole-rs-120-lakh-and-ran-away-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9877-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जनरल स्टोर में रोशनदान की जाली तोड़कर अंदर घुसा चोर, 1.20 लाख रुपये चोरी कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जनरल स्टोर में रोशनदान की जाली तोड़कर अंदर घुसा चोर, 1.20 लाख रुपये चोरी कर भागा
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप की सब्जी मंडी में एक जनरल स्टोर से चोर 1.20 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। आरोपी छत के रास्ते से रोशनदान की जाली तोड़कर दुकान में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहसील कैंप के राम नगर निवासी गगनदीप ने बताया कि उसकी तहसील कैंप रोड पर सब्जी मंडी में सरला जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह बुधवार रात को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। वह मंगलवार सुबह नौ बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान के बाहर के ताले ठीक थे। दुकान खोलकर अंदर गया तो दुकान से 30 हजार रुपये नकदी के हार, 10 के नोट की 50 गड्डी, 20 के नोट की 20 गड्डी चोरी मिली। चोर छत के रास्ते से अंदर आया और रोशनदान हाल की जाली तोड़कर दुकान के अंदर घुसा। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।