फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team took samples from factories and sent them for investigation.

टीम ने फैक्टरियों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The team took samples from factories and sent them for investigation.
पानीपत। सीपीसीबी द्वारा गठित की गई थर्ड पार्टी टीम ने वीरवार को सेक्टर- 29 स्थित चार औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। रिपोर्ट बनाकर सीपीसीबी के पोर्टल पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) पानीपत की 350 इंडस्ट्रियों को रेड कैटेगरी में डाल दिया गया है इसलिए एनजीटी और सीपीसीबी द्वारा समय-समय इन इंडस्ट्रियों की लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन मॉनीटरिंग की जाती है। इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सैनी ने बताया कि सीपीसीबी ने इन इंडस्ट्रियों की मॉनीटरिंग के लिए थर्ड पार्टी टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को शामिल किया गया है। दो-दो प्रोफेसर की एक टीम बनाई गई है। जो हर महीने चिह्नित की गई फैक्टरियों की जांच करती है। टीम जिन-जिन बिंदुओं पर खामियां पाई जाती हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार कर सीपीसीबी के पोर्टल पर अपलोड करती है। टीम ने वीरवार को राज वूलन, प्रवीण वूलन, एसके हैंडलूम व एस नाथ इंडस्ट्री का जायजा लेकर यहां से केमिकल के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

ब्लीच हाउस पर कार्रवाई जारी
सवा साल के बाद हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोबारा ब्लीच हाउस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध रूप से जिले में चल रहे 150 से अधिक ब्लीच हाउस पर दोबारा कार्रवाई की जाएगी। दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक एचएसपीसीबी ने 130 ब्लीच हाउस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया था। बिजली निगम को इनके कनेक्शन काटने व जिला योजनाकार विभाग को इनको ढहाने के लिए कहा गया था। बिजली निगम ने निंबरी गांव के सात ब्लीच हाउस का बिजली का कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed