फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The tableau of Ram's marriage captivated the mind.

Panipat News: राम विवाह की झांकी ने मोहा मन

Sun, 28 Sep 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
The tableau of Ram's marriage captivated the mind.
कथावाचक आचार्य लखन शांडिल्य को तिलक करते समाजसेवी श्याम सुंदर बरेजा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब समालखा गांव स्थित रामलीला मैदान पर रामकथा के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम विवाह प्रसंग का आयोजन किया गया। राम विवाह की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूर्व पार्षद एवं पंजाबी सभा के पूर्व प्रधान समाजसेवी श्याम सुंदर बरेजा मुख्यातिथि रहे। संस्था के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। आचार्य लखन शांडिल्य महाराज ने कथा वाचन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि राम विवाह केवल एक दैवीय प्रसंग नहीं बल्कि आदर्श दांपत्य जीवन की प्रेरणा भी है। इस अवसर पर लालचंद चोपड़ा, श्यामलाल मेहरा, नरेश चोपड़ा, ललित गुप्ता, मनोज मल्होत्रा, बंटी बलदेव चोपड़ा, दीपक मल्होत्रा, कृष्ण बेनीवाल, सचिन कपूर व विपिन मेहंदीरत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed