फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sixth youth, who was the victim of a robber bride, complained, case registered

लुटेरी दुल्हन का शिकार हुए छठे युवक ने दी शिकायत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The sixth youth, who was the victim of a robber bride, complained, case registered
पानीपत। शादी करने के बाद घर से सामान चोरी करने वाली लुटेरी दुल्हन अंजू का छठा पति भी सामने आ गया है। अंजू ने गांव किवाना के गौरव से भी शादी की थी। गौरव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनीपत के गांव राजपुर निवासी अमित ने शादी के लिए दो लाख रुपये लिए थे। शादी के एक सप्ताह के बाद ही अंजू सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। इसके बाद अंजू ने गांव नौल्था निवासी राजेंद्र से शादी कर ली। उसके घर भी चोरी कर वो फरार हो गई थी। अंजू को पुलिस ने 10 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। बिचौलिये फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव किवाना निवासी गौरव ने बताया कि उसकी शादी 13 जनवरी 2022 को दुर्गा कॉलोनी, सेक्टर छह, करनाल निवासी अंजू के साथ हुई थी। गांव राजपुर, सोनीपत निवासी अमित पुत्र बिजेंद्र सिंह ने शादी के लिए उससे दो लाख रुपये लिए थे। अमित उसे, उसकी बहन व उसके जीजा को शिव कॉलोनी, करनाल निवासी बाला के घर लेकर गए थे। यहीं पर उसकी शादी अंजू से करा दी गई थी। 20 जनवरी को मायके जाने की बात कहकर अंजू यहां से चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। उसे पता चला कि अंजू ने नौल्था गांव के राजेंद्र से 21 फरवरी को शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे हुई लुटेरी दुल्हन की शादियां
दुल्हन का शिकार हो चुके नौल्था निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया था कि अंजू की पहली शादी सतीश निवासी खेड़ी करम शामली के साथ हुई थी। इससे एक बच्चा भी है। दूसरी शादी एक जनवरी को राजस्थान में हुई थी, जो अंजू ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम बदलवाकर की थी। तीसरी शादी गांव बुटाना निवासी सुनील से 15 फरवरी की हुई। चौथी शादी 21 फरवरी को उसके साथ हुई और पांचवीं शादी गौरव निवासी किवाना के साथ हुई है।

पीड़ित ने कहा कि ग्रुप बना कर लोगों को शादी कराने के नाम पर ठगा गया है। अंजू को दुल्हन बनाकर दो-चार दिन के लिए भेज देते हैं। बाद में अगले शिकार की तलाश में लग जाते हैं। अंजू की तीसरी शादी 15 फरवरी को सुनील बुटाना से हुई थी। मामले से पर्दा उस समय हटा, जब तीसरा पति सुनील अपने कागजात लेकर चौथे पति राजेंद्र निवासी नौल्था के घर 5 मार्च को पहुंचा। इसके बाद सारे राज खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed