{"_id":"61f04e5829af305d643a55e2","slug":"the-shade-of-the-republic-will-be-seen-in-shivaji-stadium-panipat-news-knl97096333","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी स्टेडियम में दिखेगी गणतंत्र की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजी स्टेडियम में दिखेगी गणतंत्र की छटा
विज्ञापन
पानीपत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पानीपत रेलवे स्टेशन के बाहर लागों के सामान के चेकिंग करते हुए आर?
- फोटो : Panipat
पानीपत। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बुधवार को जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हैं। समारोह का मुख्य कार्यक्रम शिवाजी स्टेडियम में हो रहा है, जहां पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरकर ही पहुंचा जा सकेगा। यहीं पर गणतंत्र की छटा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई देगी।
एक दिन पहले मंगलवार सुबह 10 बजे से ही यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई। पुलिस कर्मी चेकिंग करते नजर आए। शाम को राम लाल चौक से लेकर स्टेडियम तक पुलिसकर्मी लगातार गश्त पर रहे। स्टेडियम के दोनों गेट पर करीब 10-10 पुलिसकर्मी तैनात रहे। शिवाजी स्टेडियम जाने के लिए रामलाल चौक के पास पहला सुरक्षा घेरा रहेगा। दूसरा घेरा लाला लाजपत राय की मूर्ति और तीसरा घेरा शिवाजी स्टेडियम के पास रहेगा। शिवाजी स्टेडियम तक केवल पुलिसकर्मियों और मुख्य अतिथि का वाहन ही जा पाएगा। बाकी के लोगों को 100 मीटर पहले ही वाहन खड़ा करके पैदल जाना पड़ेगा।
रेलवे स्टेशन : गणतंत्र दिवस के 15 दिन पहले से ही रेलवे स्टेशन पर सख्ती शुरू कर दी गई थी। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर 72 पुलिसकर्मी के साथ 53 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ के 60 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही मंगलवार की रात तक 12 स्वात कमांडो की टीम भी आ जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा घेरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
बस डिपो : बस डिपो पर कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। दोनों गेट पर आम दिनों की तरह ही लोग आवागमन करते नजर आए। बस डिपो में रोजाना पांच हजार से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं। हालांकि मंगलवार को यहां सुरक्षा को लेकर कोई अभियान नहीं चला।
बाजार : गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर जिले के बाजारों में पुलिस का चेकिंग अभियान नजर नहीं आया। लाल बत्ती बाजार, इंसार बाजार, कृष्णपुरा बाजार, सलारगंज गेट बाजार में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। इंसार बाजार और लाल बत्ती बाजार में रोजाना 10 हजार से ज्यादा लोग खरीदारी करने आते हैं और सबसे ज्यादा व्यस्त बाजार है।