{"_id":"0d2a24f101c46b4060f7fafff3c10e91","slug":"the-report-gave-ground-traffic-without-looking","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात का धरातल देखे बिना दे दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात का धरातल देखे बिना दे दी रिपोर्ट
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Wed, 16 Jul 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर में जीटी रोड पर यातायात सुचारु करने के लिए 27 कर्मी, लेकिन जीटी रोड पर आज भी हर समय जाम, मनमर्जी की क्रॉसिंग और रांग साइड ड्राइविंग बदस्तूर जारी है। न तो वाहन चालकों को जान की चिंता है और न ही पुलिसकर्मियों का नियमों की।
पानीपत पुलिस ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर डेंजर्स ड्राइविंग और गलत दिशा में ड्राइविंग की हाईकोर्ट में रिपोर्ट देकर इतिश्री कर ली, लेकिन धरातल पर सुधार के नाम पर कुछ नहीं किया।
हर समय लगने वाले जाम को देखते हुए अमर उजाला माई सिटी ने मंगलवार को यातायात के प्रबंधों को देखा। माई सिटी टीम सुबह 11.18 बजे लालबत्ती के नजदीक यू-टर्न पर पहुंचे। यहां होमगार्ड का जवान तैनात था, जबकि वाहन चालक मर्जी से चल रहे थे।
विज्ञापन
इससे आगे बस स्टैंड के दोनों कटों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन उनके सामने ही बसें जीटी रोड पर खड़ी रहीं और यहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। यही हाल जीटी रोड के दूसरी तरफ रहा। शहर में लालबत्ती, संजय चौक और गोहाना रोड पर भी यातायात कर्मियों की अनदेखी और वाहन चालकों की मनमर्जी इसी तरह से देखी गई।
बस और निजी वाहन चालक यात्री के इशारा पाते ही बीच सड़क पर वाहन को रोक लेते हैं। यहीं से यात्रियों को उतारते और बैठाते हैं। उनके पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है। शहर में जीटी रोड बस स्टैंड के सामने और दूसरी तरफ समेत लालबत्ती, संजय चौक और गोहाना रोड पर इसी वजह से जाम लग जाता है। एसपी बी. सतीश बालन ने कार्यभार संभालते ही जीटी रोड पर बसों और दूसरे सवारी वाहनों को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन एसपी का यह आदेश दो दिन ही दिखा।
पुलिस व प्रशासन ने जीटी रोड से यातायात सुचारु करने के लिए नए यू टर्न बनाए गए, लेकिन इन यू टर्न पर हादसे होने के खतरे बढ़ गए। दोपहिया और बड़े वाहन चालक यहां से सीधा निकलने का प्रयास करते हैं। ऐसे में दूसरी दिशा में गति में आने वाले वाहन से टक्कर होने का खतरा रहता है। यहां पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। यू टर्न पर तैनात यातायात कर्मी और होमगार्ड के जवान मूक दर्शक बने खड़े रहते हैं और उनके सामने ही यातायात के नियम टूटते रहते हैं।
शहर की हर सड़क पर उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाने की आदत सी बन गई है और इसके दृश्य हर दिन आम हैं। इससे हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन पुलिस का यातायात नियम को लागू करने की तरफ कोई ध्यान है और न ही वाहन चालकों को अपनी जान की फिक्र है। सिविल अस्पताल से लघु सचिवालय और लघु सचिवालय से बस स्टैंड की तरफ आते-जाते वाहन चालक उल्टी दिशा में चलते हैं। तहसील कैंप मोड़ से बरसत रोड की तरफ जाते समय भी कुछ वाहन चालक उल्टी दिशा में वाहन चला रहे हैं। इनमें कई पुलिस और सरकारी कर्मी भी शामिल हैं।
एसपी पानीपत बी. सतीश बालन ने हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर जवाब दायर किया है। इसमें जिले में डेंजर्स ड्राइविंग के 2012 में 2,178 चालान काटे गए। 2013 में यह 1,450 और इस साल अब 975 चालान काटे हैं। गलत दिशा में ड्राइविंग के 2012 में 3,654, 2013 में 3,104 और इस साल 3,251 चालान किए हैं। हाईकोर्ट ने एसपी को जुर्माना राशि की समीक्षा करने की बात कही।
जीटी रोड पर यातायात को सुचारु रखने के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात के नियम तोड़ने वालों के चालान कर दिए जाते हैं। यातायात पुलिस कांवड़ियों को लेकर भी सड़क सुचारु करने का प्रयास कर रही है।
रामचंद्र, प्रभारी, यातायात शहर पानीपत