{"_id":"6a2472244f3549ab930d6808","slug":"the-participants-were-impressed-by-their-performance-of-surya-namaskar-bhumi-namaskar-and-niyuddham-panipat-news-c-244-1-sknl1016-158527-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार और नियुद्धम के प्रदर्शन से प्रतिभागियों ने किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार और नियुद्धम के प्रदर्शन से प्रतिभागियों ने किया प्रभावित
Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास को समर्पित सनातन वीर व वीरांगना शिविर का शनिवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका समापन अवसर पर उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया।
प्रिंसिपल डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षक आदित्य शर्मा ने नियमित अभ्यास जारी रखने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ी ऐसी गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में निशुल्क किया जाता है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और संस्कारों का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने प्रशिक्षक आदित्य शर्मा व राजेंद्र जैसवाल के कार्य की सराहना की।