फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mystery of suitcase blind murder was not solved, now another headache has arisen.

Panipat News: सूटकेस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझी, अब दूसरा बना सिरदर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
The mystery of suitcase blind murder was not solved, now another headache has arisen.
पानीपत। पानीपत में आठ माह पहले एक महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई। महिला का शव होली के दिन पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के नजदीक सूटकेस में मिला था। ऐसे में हांसी ब्रांच नहर में पैर व पत्थर से बंधा मिला महिला का शव पुलिस के लिए सर दर्द बन गया है।
विज्ञापन

छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक महिला की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। पुलिस ने महिला के शव का संस्कार कर दिया है। ऐसे में अब पुलिस के लिए मुश्किल और बढ़ गई हैं। लोगों को भी अपनी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


महिला के शव को पहचान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाना आया कारण
मतलौडा थाना पुलिस के अंतर्गत जोशी गांव के नजदीक हांसी बुटाना नहर में एक महिला का शव 26 नवंबर रविवार को बरामद किया था। उसका शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। आज छठे दिन भी महिला की हत्या पहेली बनी हुई है। पुलिस ने पीजीआई खानपुर में महिला के शव की पोस्टमार्टम कराया है। इस रिपोर्ट महिला की गला दबाकर हत्या करने का कारण सामने आया है। उसकी छाती पर भारी पत्थर बांधा गया था और पैर भी बांधे गए थे। महिला का शव अर्धनग्न मिलने पर उसके साथ दुराचार करने की भी आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार करने के कोई स्पष्ट कारण सामने न आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का महिला की हत्या में यह दावा
पुलिस महिला की हत्या की ब्लाइंड वारदात को सुलझाने के लिए पानीपत के अलावा सफीदों, जींद क्षेत्र के गांव से मिसिंग महिलाओं का डाटा निकलवा रही है। पुलिस को फिलहाल सफीदों थाना में लापता के दो मामले मिले हैं। इनमें एक बीटेक की 18 वर्षीय छात्रा और दूसरी 50 से अधिक आयु की महिला थी। जबकि नहर में मिली महिला उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस सफीदों के आसपास के गांव के सरपंच व मोजिज लोगों को फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस को यहां आ रही है परेशानी
जोशी गांव के पास हांसी ब्रांच नहर में जहां शव मिला। वहां पर जंगल है। इसके आसपास कोई मकान व फैक्टरी नहीं है। काफी दूर एक हैचरी है। जिसके सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस जांच कर चुकी है। यहां पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस मोबाइल टावर से भी डंप उठाने का प्रयास कर रही है। जोशी गांव के पास हैचरी की संख्या ज्यादा है। ऐसे में पुलिस महिला के शव की फोटो लेकर आसपास की 50 से अधिक हैचरी, 100 से अधिक फैक्टरी व 400 से अधिक मकानों में किराए पर रहने वाले परिवारों से जाकर पूछताछ कर चुकी है।
होली के दिन महिला की हत्या का भी खुलासा नहीं
होली के दिन छह मार्च को रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर दिल्ली-अंबाला रेल ओवरब्रिज के ऊपर सूटकेस में एक महिला का शव बरामद किया था। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे। उसके मुंह पर भी टेप लगी थी। हाथों पर मेहंदी लगी थी, बाल भूरे रंग के थे। उसकी भी गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस वारदात में एक लाख रुपये का इनाम रखा था। आठ माह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक इस वारदात को भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है।



वर्जन
नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। पानीपत के अलावा सफीदों क्षेत्र के गांव में पुलिस जाकर पूछताछ कर रही है। हैचरी व फैक्टरी में काम करने वाले कामगारों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जल्द मामला ट्रेस नहीं हुआ तो पुलिस की तरफ से इसमें इनाम घोषित जा सकता है। सूटकेस में महिला के शव के मामले में भी इनाम घोषित किया गया है।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed