फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The murder accused will be presented in court

Panipat News: हत्यारोपियों को कोर्ट में करेंगे पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The murder accused will be presented in court
पानीपत। मांडी गांव में किशोर आर्यन की हत्या के मामले में आरोपियों की रिमांड अवधि वीरवार को पूरी होगी। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पांच दिन तक लगातार चली पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए चोरी की बाइक का प्रयोग किया था। बीते 26 मार्च का आर्यन की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। गेंहू के खेत में उसका शव मिला था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी प्रदीप और यूकेश को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया था कि आर्यन की हत्या के पीछे उसी के ताऊ के बेटे का हाथ था। आरोपी ने अमेरिका में बैठकर पूरी साजिश की थी। आरोपियों को 10 लाख रुपये नकद और प्रॉपर्टी में हिस्सा देने का वादा किया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची थी। जहां पर घटना स्थल को तस्दीक किया गया। इसके साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त की गई बाइक में बारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन

आरोपियों हत्याकांड में चोरी की बाइक का प्रयोग किया था। बाइक को सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास से चोरी होने की भी बात सामने आई थी। पुलिस ने कई अन्य ठोस सबूत भी आरोपियों के खिलाफ एकत्र किए हैं। वीरवार को दोनों की रिमांड अवधि समाप्त होगी। जिसके बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed