फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The municipality is in deep slumber and the police is busy issuing challans, the city dwellers are troubled by encroachment

Panipat News: कुंभकर्णी नींद में नपा और चालान काटने में व्यस्त पुलिस, शहरवासी अतिक्रमण से त्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The municipality is in deep slumber and the police is busy issuing challans, the city dwellers are troubled by encroachment
समालखा। समालखा में नगरपालिका कुंभकर्णी नींद में है और यातायात पुलिस वाहनों के चालान काटने में व्यस्त है। इन सबके चलते शहरवासी बाजार व जीटी रोड की सर्विस लेन पर बढ़ रहे अतिक्रमण से परेशान हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस रोजाना सुबह सुबह ही पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे ओर रेलवे रोड पर नाका लगाकर वाहनों के चालान काटने के लिए खड़ी हो जाती है। पुलिस दिनभर दाेपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर चालान काटती रहती है। वाहनों के चालान काटने में मस्त पुलिस के इन कर्मचारियों को न तो रेलवे रोड ओर न ही सर्विस रोड पर खडे़ वाहनों का अतिक्रमण नहीं दिखता।
विज्ञापन

रेलवे रोड शहर का मुख्य बाजार में जहां फुटपाथ पर तो दुकानदारों ने सामान रख कर स्थायी तौर पर कब्जा जमा रखा है। कुछ दुकानदारों ने तो मोटे किराये के लालच में दुकानों के बाहर रेहड़ी व फड़ी लगवा रखी हैं। जिस कारण बाजार में खरीदारी करने आने वालों को अपने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को सड़क पर ही पार्क करना पड़ता है। जिससे बाजार में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इसी तरह रेलवे रोड ओर जीटी रोड पर बने अस्पताल व बैंकों के बाहर वाहनों के खड़े होने से सड़क संकुचित हो गई है। सर्विस लेन पर सड़क के बीचो-बीच वाहनों के खडे़ होने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे रोड पर दुकानदारों के अतिक्रमण को लेकर जहां नगरपालिका कुंभकर्णी नींद में है, वहीं यातायात पुलिस चालान काटने में मस्त है। इस संदर्भ में नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि पालिका की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा चुका है। इतना ही नहीं दुकानदारों को बार बार चेतावनी भरे नोटिस दिए जा चुके हैं। दुकानदारों पर कोई असर नहीं हो रहा। जल्दी ही एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। वही समालखा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतीश सैनी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम नगर पालिका है हमारा काम तो बाजार में सड़क पर खड़ी कारोबार व अन्य वाहनों का चालान करना है। सोमवार को भी पुलिस ने बाजार में खडे़ 24-25 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed