फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The markets were closed for fear of sample

सैंपल के डर से बंद रहे बाजार

Wed, 30 Oct 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 30 Oct 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
 The markets were closed for fear of sample
समालखा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के शहर में सैंपल भरने की सूचना से दिन भर शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी, गुलाटी रोड, माता पूली रोड, चुलकाना रोड पर मिठाई और खाद्य सामग्री बिक्री करने वाली दुकानें बंद रही।
विज्ञापन


टीम ने डॉ. श्यामलाल के नेतृत्व में दो मिठाई की दुकानों से तीन सैंपल लिए। इस दौरान पुलिस भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रही। दिलचस्प बात यह है कि सैंपल टीम के आने की सूचना दुकानदारों को सुबह साढे़ आठ बजे ही लग चुकी थी। जबकि टीम दोपहर को करीब तीन बजे शहर में पहुंची।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. श्यामलाल के नेतृत्व में टीम ने रेलवे रोड पर काठ मंडी के सामने बीकानेर स्वीट्स की दुकान से मावा और चमचम तथा पुरानी गुड़ मंडी से राधे-राधे से मावा का सैंपल जांच के लिए सील किए। डॉक्टर ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी ये कार्रवाई जा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढे़ आठ बजे ही बाजार बंद
दिवाली के अवसर पर जहां बाजार में रौनक दिखनी चाहिए, वहीं बुधवार सुबह ही करीब साढे़ आठ बजे शहर के रेलवे रोड, चुलकाना रोड, गुलाटी रोड, पुरानी सब्जी मंडी की किराना और मिठाई की दुकानों के शटर डाउन हो गए।


दुकानदार एक दूसरे से सैंपल टीम के बारे में जानकारी लेते दिखे। जबकि सैंपल टीम दोपहर करीब तीन बजे शहर में पहुंची और शाम को करीब पौने पांच बजे लौटी। तब तक पूरा बाजार बंद रहा। वहीं दुकानदारों को सैंपल टीम के शहर में आने की सूचना और दोपहर को टीम के शहर में पहुंचना विभाग से ही सूचना के लीक होने की तरफ इशारा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed