फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The government will provide yoga training to 10,500 teachers in the state; it will be implemented in schools up to class 12.The government will provide yoga training to 10,500 teachers in the state; it will be implemented in schools up to class 12.

Panipat News: प्रदेश के 10,500 शिक्षकों को योग सिखाएगी सरकार, स्कूलों में कक्षा 12वीं तक होगा लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
The government will provide yoga training to 10,500 teachers in the state; it will be implemented in schools up to class 12.The government will provide yoga training to 10,500 teachers in the state; it will be implemented in schools up to class 12.
- प्राथमिक शिक्षकों को सात दिन और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को एक माह का प्रशिक्षण
विज्ञापन

- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब योग शिक्षा को व्यवस्थित रूप से लागू करने की तैयारी है। प्रदेश के 10,500 शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्राथमिक कक्षाओं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को योगाभ्यास से जोड़ा जा सके।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राज्य स्तरीय योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकार का लक्ष्य योग के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मानुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित करना है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित करना भी है। योग बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ाने के साथ तनाव प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि शिक्षक आयु और जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाने में सक्षम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। एससीईआरटी को इसकी नोडल एजेंसी बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने की।
कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी देवेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डारेक्टर कुमारी प्रियंका, जिला नोडल अधिकारी ममता दहिया, योग प्रशिक्षक आशीष उपस्थित रहे।

4,600 प्राथमिक शिक्षकों को सात दिन की ट्रेनिंग
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 4,600 प्राथमिक शिक्षक, 5,300 शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक व शारीरिक शिक्षा निदेशक और 600 शारीरिक शिक्षा विषय के स्नातकोत्तर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षकों के लिए सात दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण होगा, जबकि माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के संबंधित शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए एक माह का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योग के मूल सिद्धांत, शिक्षण पद्धतियों और स्कूलों में सुरक्षित तरीके से योग सत्र संचालित करने की जानकारी दी जाएगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समग्र शिक्षा की अवधारणा के अनुरूप है।


नशा-मुक्ति जागरूकता और योगासन खेलों को भी मिलेगा बढ़ावा
योग शिक्षा को जीवन-कौशल, खेल गतिविधियों और नशा-मुक्ति जागरूकता से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा महाविद्यालयों में योग क्लब स्थापित करने और सालभर नियमित योग गतिविधियां संचालित करने की योजना है। स्कूलों से विश्वविद्यालयों तक योगासन खेलों को प्रोत्साहित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।


किस श्रेणी में कितने शिक्षक होंगे प्रशिक्षित?
प्राथमिक शिक्षक: 4,600
शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक/शारीरिक शिक्षा निदेशक: 5,300
शारीरिक शिक्षा के स्नातकोत्तर शिक्षक: 600
कुल: 10,500 शिक्षक
10-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed