फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fort is cracking, threatening the lives of thousands of people

Panipat News: दरक रहा किला, हजारों लोगों की जान पर बना आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
The fort is cracking, threatening the lives of thousands of people
पानीपत। एक बार फिर से किला दरक रहा है। जिससे हर वक्त किले पर रहने वाले, साथ लगते बाजारों के दुकानदार और ग्राहकों, बिजली निगम कार्यालय और पुलिस थाने में आने जाने वाले हजारों लोगों पर जान की आफत बनी हुई है। जब यहां प्रशासन और निगम ने कोई संज्ञान नहीं लिया तो स्थानीय लोगों को खुद ही यहां चेतावनी बोर्ड लगाना पड़ा। जिस पर लिखा है कि चेतावनी। यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। शहीद एमएल वर्मा पार्क किला लैंड स्लाइड एरिया में आता है। कृपा करके अपने वाहन दूर खड़ा करें और खुद भी सतर्क रहें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोगों ने ऐसा इसलिए किया है कि क्योंकि पिछले शुक्रवार को आई तेज बारिश में किले के पार्क की दीवार गिर गई थी। जिससे इसके नीचे दो गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जबकि तीसरी गाड़ी को मामूली नुकसान हुआ था। गनीमत रही कि उस दौरान बारिश की वजह से कोई आमजन वहां मौजूद नहीं था। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना निगम अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई लेकिन किसी ने मदद या समाधान तो दूर मौके का मुआयना तक नहीं किया।
विज्ञापन

इससे पहले भी किले के मकानों में दरारें आती रही हैं। किले पर होने वाले अवैध निर्माण की वजह से कई घरों की नींव से लेकर छत तक हिल चुकी है। वहीं, किले के आसपास की मिट्टी को भी लगातार हटाकर यहां अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। किले की बुनियादी मिट्टी में 800 फीट तक बोर कर ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। जिसकी ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
हर वक्त लगा रहता है डर, चंदा इकट्ठा कर करवाएंगे समाधान : वर्मा
हलवाई हट्टा बाजार प्रधान विशाल वर्मा ने कहा कि एक सप्ताह तक निगम प्रशासन की बाट देखी। जब किसी ने इस बड़ी समस्या पर संज्ञान ही नहीं लिया तो सभी ने एकजुट होकर यहां बोर्ड लगवा दिया। ताकि आने जाने वाले लोग यहां अपनी गाड़ियो को पार्क न करें और अपनी भी सावधानी रखें।

उन्होंने कहा कि यहां से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। यहां पार्क है, लाइब्रेरी है, लोगों के घर हैं, बिजली निगम का कार्यालय है, पुलिस थाना भी नजदीक है। यहां हर वक्त लोगों की जान पर आफत बनी है। किले की मिट्टी दरकने लगी है। लोगों में डर बना हुआ है। अब भी समाधान नहीं हुआ जो हैरानी की बात है। इसलिए अब सभी ने मिलकर फैसला लिया है कि वे खुद चंदा इकट्ठा करके यहां दीवार आदि बनवाने का काम करेंगे। ताकि कोई बेवजह हादसे का शिकार न हो।
वर्जन:
मामला संज्ञान में आ चुका है। इसके लिए मौके का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उपयुक्त समाधान कराया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed