फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fast of Karvachauth will be celebrated in Sarvartha Siddhi and Dhata Yoga, worship will be done in Rohini Nakshatra.

सर्वार्थ सिद्धि और धाता योग में मनाया जाएगा करवाचौथ का व्रत, रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The fast of Karvachauth will be celebrated in Sarvartha Siddhi and Dhata Yoga, worship will be done in Rohini Nakshatra.
पानीपत। इस वर्ष सौभाग्यवती महिलाएं के लिए करवाचौथ 24 अक्तूबर दिन रविवार को सर्वार्थ सिद्धि और धाता योग में मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सुबह सूर्योदय से अगली सुबह 5:45 बजे तक रहेगी। इस बार चतुर्थी को रोहिणी नक्षत्र का भी योग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र के दिन करवाचौथ का होना भी बहुत शुभ माना गया है।
विज्ञापन

करवाचौथ का व्रत धाता एवं सर्वार्थ सिद्धि योग, वृषभ राशि (उच्च) का चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस पर्व पर सभी सौभाग्यवती महिलाएं एकत्र होकर किसी बुजुर्ग महिला से कहानी सुनती हैं और आपस में करवा बदलती हैं। ऐसा माना जाता है कि करवे को आपस में बदलने से पारिवारिक महिला सदस्य देवरानी-जेठानी, सास-बहू में प्रेम की वृद्धि होती है।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत पर पूजन का शुभ मुहूर्त
24 अक्तूबर को रविवार होने से सुबह 11:36 से 12:24 बजे तक विशेष मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त होता है। उसके पश्चात स्थिर लग्न (कुंभ लग्न) 14:21 से 15:49 बजे तक रहेगा। यह करवाचौथ की कहानी सुनने एवं पूजन करने के लिए श्रेष्ठ है। रात्रि 8:09 बजे चंद्रमा उदय होंगे। इसी समय में सर्वश्रेष्ठ बात यह है कि उस समय भी वृषभ लग्न रहेगा और 18:50 से 20:46 बजे तक रहेगा। चंद्रमा भी वृषभ लग्न में रहेंगे। करवा चौथ के दिन 24 अक्तूबर को रात 11:35 बजे तक वरियान योग रहेगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ये शुभ योग मंगल कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होता है। इसके अलावा देर रात 1:02 बजे तक इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे शुभ संयोग में सौभाग्यवती महिलाएं चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देंगी और अपने पति के दर्शन कर व्रत खोलेंगी। सौभाग्यशाली महिलाओं के लिए इस वर्ष का यह पर्व अखंड सुहाग के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्जला व्रत रखेगी सुहागिन स्त्रियां
पंडित राधे-राधे महाराज के अनुसार करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं प्रति वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखती हैं। इस साल ये व्रत 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सौभाग्यशाली स्त्रियां सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला रहकर करवाचौथ का व्रत करती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन कर व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं भगवान शिव, गणेश जी और कार्तिकेय के साथ बनी गौरी के चित्र की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पति की आयु लंबी होती है और महिलाओं का अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस बार इस व्रत पर अद्भुत संयोग बन रहा है, इस दिन एक विशेष वरियान योग है जो अत्यंत मंगलकारी व शुभ फलदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed