फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family considered it an accident and performed the last rites, a friend said that he was murdered.

Panipat News: परिजनों ने हादसा मान कर दिया अंतिम संस्कार, दोस्त बोला- हत्या की गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The family considered it an accident and performed the last rites, a friend said that he was murdered.
पानीपत। शहर के कुलदीप नगर में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सामान्य हादसा मान उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के तीन दिन बाद युवक के एक दोस्त ने परिजनों के सामने खुलासा किया कि यह हादसा नहीं हत्या है। युवक के एक दोस्त ने शराब पीन के बाद हुए विवाद में उसे वैन से रौंद दिया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कुलदीप नगर निवासी सहदेव ने बताया कि उसका बड़ा भाई कन्हैया (30) काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में पावरलूम की मशीन चलाता था।
विज्ञापन

20 जनवरी को उनके पड़ोसी ने बताया कि कन्हैया बेहोशी की हालत में स्थानीय हवा सिंह फैक्ट्री के सामने पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और कुलदीप को घर ले आए। उन्हें लगा कि कन्हैया शराब के नशे में बेहोश हुआ है। 21 जनवरी को कन्हैया ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने उसे दर्द की दवा दे दी। इसके बाद भी उसे आराम नहीं हुआ दोपहर एक बजे अस्पताल ले जाने के लिए कन्हैया को उठाने लगे तो वह मृत मिला।
विज्ञापन

उन्होंने उसकी प्राकृतिक मौत मानकर उसका असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया। 24 जनवरी को गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी अमित ने उन्हें घर आकर बताया कि कन्हैया की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसके दोस्त ने ईको वैन से कुचला था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने बताया, 20 जनवरी को वह कन्हैया, दलबीर व शिव कुमार के साथ कुलदीप नगर में शराब पी रहा था। इस दौरान कन्हैया की दलबीर के साथ कहासुनी हो गई। शिवकुमार को वहीं छोड़ अन्य दोस्त दलबीर की ईको गाड़ी में वहां से चल दिए। कुछ दूरी पर उन्होंने लघु शंका करने के लिए गाड़ी को रुकवाया।

वह कन्हैया के साथ ईको से नीचे उतर गया। दलबीर दोबारा कन्हैया के साथ मारपीट करने लगा। उसने कन्हैया को छुड़ाया।
इसके बाद कन्हैया घर की ओर जाने लगा तो दलबीर ने वैनको स्टार्ट कर कन्हैया को पीछे से टक्कर मार दी, जमीन पर गिरने के बाद उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गया। वह भी इसके बाद घर चला गया था। यह पूरी वारदात हवा सिंह फैक्ट्री के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के साथ कैमरों की जांच की। पुूलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed