फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The DTP demolished four illegal colonies being developed across 35 acres; JCBs were used to raze 43 DPC-level structures.

Panipat News: डीटीपी ने 35 एकड़ में कट रहीं चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, 43 डीपीसी पर चली जेसीबी

Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The DTP demolished four illegal colonies being developed across 35 acres; JCBs were used to raze 43 DPC-level structures.
अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य तोड़ते टीम। स्रोत : डीटीपी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग ने शुक्रवार को राजाखेड़ी और सिवाह खेड़ी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने करीब 35 एकड़ में फैली चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 43 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) भी जेसीबी की मदद से तोड़ दी गईं।
डीटीपी (प्रवर्तन) की टीम ने अवैध कॉलोनियों के ढांचा ढहाने के साथ आंतरिक रोड नेटवर्क (सड़कों के जाल) को भी पूरी तरह उखाड़ फेंका। इसके अलावा, कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध रूप से तैयार की गईं लगभग 43 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को भी जेसीबी मशीनों की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने अपील की है कि वे भू-माफियाओं के बहकावे में न आएं। किसी भी प्लॉट या संपत्ति को खरीदने से पहले उसकी वैधता और सरकारी स्वीकृतियों की जांच अवश्य कर लें। अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed