{"_id":"6aa85690814ec004580eeb55","slug":"the-department-has-gone-on-alert-regarding-swine-flu-and-dengue-and-has-expanded-the-scope-of-testing-panipat-news-c-45-1-kur1010-161125-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर विभाग हुआ सतर्क, बढ़ाया जांच का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर विभाग हुआ सतर्क, बढ़ाया जांच का दायरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सोमवार को दोनों बीमारियों का कोई नया मामला सामने नहीं आया, जबकि स्वाइन फ्लू के तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 17 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। विभाग की ओर से अस्पतालों में आने वाले मरीजों की जांच और निगरानी पर भी नजर रखी जा रही है।
डेंगू को लेकर भी विभाग ने घर-घर जांच तेज कर दी है। जिले में अब तक डेंगू के आठ मामले सामने आए हैं और सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को डेंगू का कोई नया मामला नहीं मिला। सोमवार को शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 6133 घरों की जांच की। इनमें 23 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। इसके अलावा 18,946 कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 25 में लार्वा पाया गया। लार्वा मिलने पर सात नोटिस जारी किए गए। जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ प्रदीप ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों में मरीजों की जांच और निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए घरों में जांच के साथ लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग का फोकस नए मामलों की पहचान के साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने पर है।