{"_id":"67a3bf7eaa397ad84c0c18eb","slug":"the-civic-department-issued-a-notification-regarding-reservation-of-wards-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131724-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निकाय विभाग ने वार्डों के आरक्षण का नोटिफिकेशन किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निकाय विभाग ने वार्डों के आरक्षण का नोटिफिकेशन किया जारी
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के चुनाव की घोषणा के साथ अधिकारियों ने वार्डबंदी और मतदाता सूची को लेकर कार्य तेज कर दिया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जहां नगर निगम वार्डों के आरक्षण से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियों को निपटारा शुरू कर दिया है। इसके लिए वीरवार को अंतिम दिन होगा। विदित हैं कि मतदाता सूची को लेकर सात दावे और आपत्ति दर्ज की गई हैं।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वार्डोंं के आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें 26 में से तीन वार्ड यानी सात, 22 और 25 वार्ड को अनुसूचित जातियों से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें वार्ड 25 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया है। वार्ड-8, 14, 18 और 26 वार्ड पिछड़ा वर्ग क के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें वार्ड आठ और 26 को पिछड़ा वर्ग क की महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। वार्ड-11 पिछड़ा वर्ग ख की महिला के लिए आरक्षित किया है। वार्ड, 02, 16, 17, 19 और 24 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। बता दें कि गत दिनों उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में एडहॉक कमेटी ने गत दिनों वार्डों का ड्रा निकाला था। इसके बाद रिपोर्ट निदेशालय भेजी थी।
दावे और आपत्तियां कर रहें दूर
नगर निगम के 26 वार्डों की मतदाता सूची बनाई है। प्रशासन ने इसको लेकर दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में इसके विरुद्ध सात दावे और आपत्तियां
विज्ञापन
दर्ज की गई थी। इनके समाधान को लेकर चार, पांच और छह फरवरी तय की थी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने इनकी सुनवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर वीरवार को अंतिम दिन होगा। इसके बाद बड़े दावे और आपत्तियों को शुक्रवार को उपायुक्त के स्तर पर सुनवाई की जाएगी।