{"_id":"67cb55b9cacebc9a090c6507","slug":"the-bullies-blocked-the-drain-by-putting-mud-and-stones-panipat-news-c-244-1-pnp1003-133281-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दबंगों ने मिट्टी और पत्थर डालकर बंद किया नालाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दबंगों ने मिट्टी और पत्थर डालकर बंद किया नालाग
विज्ञापन
इसराना। सींक गांव में दंबगों ने मिट्टी व पत्थर डालकर पानी निकासी बंद कर दी। इससे घरों में गंदा पानी भर गया। पिछले चार दिन से मकान गंदे पानी से लबालब हैं। जब पीड़ित ने दबंगों को नाला खोलने को कहा तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। नाला न खोलने की धमकी दी। इस समस्या से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जनता समस्या समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने यहां उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को शिकायत दी। उपायुक्त ने जिला पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
सींक गांव के पंच सुनील कुमार, जरीना, आशु, पिंकी, कविता, वनिता, अमीन, राजो, बिमला, आरती, सलमा, जमाली, कमला, संतरो व सत्यवान ने बताया कि वह सींक गांव में हाट रोड पर रहते हैं। यहां 30 साल पहले नाला बना था। यह नाला कई जगह से टूटा हुआ है। आज तक इस नाले की मरम्मत तक नहीं हुई। समय पर इस नाले की सफाई भी नहीं की जाती। अब गांव का ही विकास यहां प्लॉट में मकान बना रहा है। उसने नाले में मिट्टी, पत्थर व ईंट डालकर नाले को बंद कर दिया है। नाले का गंदा पानी उनके घरों में भर गया है। पिछले चार पांच दिन से यह समस्या बनी हुई है। वह गंदे पानी के कारण घरों में कैद हैं। गंदे पानी से यहां बीमारी भी फैलने का खतरा बना हुआ है।
वह इस समस्या के समाधान के लिए कई बार सरपंच के पास गए, लेकिन सरपंच ने आरोपी को नाला खोलने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। जब उन्होंने विकास को नाला खोलने की कही तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। नाला न खोलने की बात पर अड़ा रहा। अब उन्होंने समाधान शिविर में इसकी शिकायत डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को की है। उनकी प्रशासन से मांग है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। ा