{"_id":"c36504d94b6f13f8aa77e18b33f48844","slug":"the-bodies-of-the-dead-hang-suspended-on-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
अमर उजाला पानीपत
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत में मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन की हत्या कर शव हुडा स्थित सरकारी क्वार्टर में पंखे पर फंदे से लटका दिया।
उसके दोनों हाथ पिछली तरफ बंधे थे। एक्सईएन मूल रूप से रोहतक का रहने वाला था और तीन माह पहले ही तबादले के बाद पानीपत ज्वाइन किया था। उसके पास से हिंदी और अंग्रेजी में लिखा एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। हत्या के इस मामले को रेत खनन के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत हुडा स्थित मार्केटिंग बोर्ड के क्वार्टर में बुधवार सुबह एक्सईएन अशोक बंसल (53) निवासी काठ मंडी रोहतक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना एसडीओ को दी।
इसके बाद थाना चांदनी बाग पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। एसएचओ चांदनी बाग ऋषिकांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने पहली नजर में आत्महत्या का मामला नजर आया, लेकिन जांच करने के बाद मामला संदिग्ध लगा। उसके दोनों हाथ पिछली तरफ बंधे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और डॉग स्कवॉयड दस्ते को बुलाया।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कमरे से नमूने लेकर जांच को भेज दिए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सिविल अस्पताल में रख दिया। जहां पर परिवार के लोगों ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने परिजनों की मांग को देखते हुए पीजीआई रोहतक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
एक्सईएन अशोक बंसल बीती रात को अपने सरकारी क्वार्टर पर ही था। उसको एक नंबर क्वार्टर अलाट था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चौकीदार नरेश उनको चाय देने गया। उसके क्वार्टर के दो दिशाओं में से एक दिशा का मुख्य दरवाजा बंद था और एक खुला था। वह बेडरूम की तरफ बढ़ा तो एक्सईएन का शव फंदे पर लटका मिला। उसने इसकी सूचना साथ के क्वार्टर में रहने वाले एसडीओ दिनेश मित्तल को दी। इसके बाद वहां पर बाकी अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए।
भाई हरिमोहन ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और उसका भाई अशोक बंसल मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन था और दो-तीन माह पहले ही बहादुरगढ़ से तबादला होकर आया था। वह काठ मंडी रोहतक में रहता था। उसने बताया कि उसके भाई के पास मिले सुसाइड नोट में कई मोबाइल नंबर दिए हैं। इनमें से एक नंबर गलत है। उसने बताया कि उसको किसी तरह की दिक्कत नहीं थी और न ही कभी उनको किसी बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उसके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। ऐसे में फंदा नहीं लगाया जा सकता।
लड़के आकाश ने बताया कि उसके पिता अशोक बंसल के मोबाइल से उसके मोबाइल पर तड़के 3:58 बजे फोन आया था। वह नींद के चलते फोन नहीं उठा सका और नींद खुलने के बाद फोन देखा। इसके कुछ देर बाद ही उनको यह दुख का समाचार मिल गया। उसने बताया कि उनकी मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है। वे दो भाई और एक बहन हैं। बड़ी बहन शादीशुदा है।
मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन अशोक बंसल की हत्या को रेत खनन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि अशोक बंसल की गत दिनों रेत खनन को रोकने की टीम में ड्यूटी लगाई गई थी। उसने बताया कि इसके बाद वह गंभीर रहता था। पुलिस इस मामले को भी गहराई से लेकर चल रही है।
एक्सईएन की हत्या मामले में एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। जो आधा हिंदी और आधा अंग्रेजी में है। जिस पर एक्सईएन के हस्ताक्षर हैं और दो अप्रैल की तारीख डाल रखी है। इसमें चार लोगों के मोबाइल नंबर लिखे हैं।
नोबॉडी इज रिस्पॉंसिबल फॉर दिस एक्ट ऑफ माइन। सॉरी! आई हेव डन माई बेस्ट इन परफॉरमिंग माई आफिशियल एज वेल एज फेमिली ड्यूटी। तेरहवीं को ही सभी क्रियाए छामाही, बर्षोदी आदि निपटा देना ताकि किसी के शुभ में रुकावटें न आए।
मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन अशोक बंसल का शव उसके क्वार्टर में लटका मिला है। पुलिस ने मौके से एफएसएल और डॉग स्कवायड की मदद से नमूने जुटा लिए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ऋषिकांत शर्मा, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत