फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The audio of the broker went viral, the advocate also gave a complaint but no action was taken

दलाल का ऑडियो वायरल, अधिवक्ता ने शिकायत भी दी पर नहीं हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The audio of the broker went viral, the advocate also gave a complaint but no action was taken
पानीपत। प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और इसमें भाग करवाने में निगम के दलालों का एक और कारनामा सामने आया है। अबकी बार शहर के एक अधिवक्ता ने इसका भंडाफोड़ किया है। अधिवक्ता ने दलाल का ऑडियो भी दी है। इसमें वह अधिवक्ता से पैसे की डिमांड कर रहा है। अधिवक्ता का आरोप है कि निगम के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो सकता। लोगों को इतना परेशान किया जाता है कि वे आजिज आकर दलालों के पास जाने को मजबूर होते हैं और वे उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने निगम आयुक्त से भी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनिल भान ने बताया कि उन्होंने अपनी एक संपत्ति की प्रॉपर्टी आईडी बनवानी थी। इसके लिए उन्होंने निगम में अक्तूबर नवंबर 2021 में ऑफलाइन आवेदन किया था। कई माह तक धक्के खाने के बाद भी उनकी आईडी नहीं बनवाई गई। इसके बाद उनसे एक दलाल मिला। उसने उनसे प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के दस हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद जमीन का भाग यानी पार्ट करवाने के लिए 7200 रुपये की और डिमांड की।
विज्ञापन

उन्होंने और पैसे नहीं दिए तो दलाल ने उनकी फाइल तक गुम कर दी। उन्होंने इसकी शिकायत निगम आयुक्त को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने निगम में ऑनलाइन अपनी फाइल जमा करवाई लेकिन अब तक न तो उनकी प्रॉपर्टी आईडी बन पाई है और न ही उसका भाग बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed