{"_id":"642f177288da0f27350f6697","slug":"the-arrival-of-wheat-increased-as-soon-as-the-weather-cleared-purchase-of-5200-quintals-panipat-news-c-18-1-84117-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मौसम साफ होते ही गेहूं की आवक बढ़ी, 5200 क्विंटल की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मौसम साफ होते ही गेहूं की आवक बढ़ी, 5200 क्विंटल की खरीद
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा/बापौली। मौसम साफ होते ही गेहूं कटाई का कार्य तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में 5200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। 200 क्विंटल गेहूं को नमी के कारण नहीं खरीदा जा सका। इसकी शुक्रवार को खरीद हो सकती है। इस गेहूं में भी नौ प्रतिशत नमी बताई गई।
पानीपत अनाजमंडी से अब तक 7300 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसराना और मतलौडा अनाजमंडी से अब तक गेहूं की खरीद नहीं हुई है। यहां नमी वाले गेहूं की ढेरियां लगी हैं। प्रशासन ने किसानों से गेहूं सुखाकर लाने की अपील की है। मार्केट कमेटी सचिव आशा ने हेल्प डेस्क पर किसानों की समस्याएं भी सुनी।
मतलौडा अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन गेहूं में नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। उधर आढ़तियों ने प्लेटफार्म पर भी गेहूं के दाने डालकर अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है। इसराना अनाजमंडी में भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बापौली अनाजमंडी में बृहस्पतिवार को महज 30 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं में नमी के कारण खरीद धीमी चल रही है। बृहस्पतिवार को गेहूं खरीद एजेंसी वेयरहाउस की निरीक्षक ज्योति ने गेहूं की नमी की जांच की। शुक्रवार से बापौली में गेहूं खरीद में तेजी आने की उम्मीद भी है।
पानीपत अनाज मंडी समेत दूसरे खरीद केंद्रों से बृहस्पतिवार को 5200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। बारिश के कारण अब भी गेहूं में नमी है। इसलिए खरीद धीमी है। अनाजमंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
- आशा, सचिव मार्केट कमेटी, पानीपत।