{"_id":"6140ff198ebc3e01e5444a8e","slug":"the-accused-who-was-absconding-for-two-years-in-a-snatch-was-arrested-from-jind-panipat-news-knl832283195","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी में दो साल से फरार चल रहा आरोपी जींद से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारी में दो साल से फरार चल रहा आरोपी जींद से काबू
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने झपटमारी की वारदात में दो साल से फरार चल रहा दूसरे आरोपी को घर पर दबिश देते हुए उसके गांव मुहाना, जींद से गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेेश कर जेल भेज दिया गया।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज उर्फ गोलू ने अपने साथी गांव निवासी अभिषेक उर्फ अभी के साथ मिलकर अगस्त 2019 में मॉडल टाउन में अरोड़ा अस्पताल के नजदीक सागर निवासी राजपूत कॉलोनी से मोबाइल फोन और 250 रुपये झपटने की वारदात को अंजाम दिया था।
अगले दिन ही पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक उर्फ अभी को असंध नाका से काबू कर झपटा गया फोन और नकदी बरामद कर उसे जेल भेज दिया था। वहीं सूरज उर्फ गोलू की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी सूरज उर्फ गोलू को उसके गांव मुहाना जींद से गिरफ्तार किया।