फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused of attacking the advocate with a cutter has been arrested

Panipat News: अधिवक्ता पर कटर से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The accused of attacking the advocate with a cutter has been arrested
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र की बिशन स्वरूप कॉलोनी में घर के बाहर अधिवक्ता पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त कटर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना शहर में बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से वकील है। 19 मई को उनके घर के दरवाजे के आगे एक युवक ने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। उसने युवक को मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा तो वह बदतमीजी करने लगा और कटर से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान महबूब आलम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महबूब आलम ने कटर से हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद कर लिया। रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed