{"_id":"67a3cd624d3b943f490af045","slug":"textile-city-will-soon-get-relief-from-traffic-jam-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131711-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टेक्सटाइल नगरी को अब जल्द मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टेक्सटाइल नगरी को अब जल्द मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी को अब जल्द जाम से राहत मिलेगी। जीटी रोड चौड़ीकरण के बड़े प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई ने जीटी रोड को चौड़ा करने का काम तहसील कैंप कट व लघु सचिवालय के सामने से शुरू किया है। पहले सर्विस लेन को उखाड़ा जा रहा है। यहां नाले को शिफ्ट किया जाएगा।
यातायात को सुचारू चलाने में यातायात पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। जीटी रोड तहसील कैंप से सेक्टर-11 कट तक जीटी रोड कुल 5.5 मीटर तक चौड़ा होगा । इसके अलावा समालखा में भी जीटी रोड चौड़ा होना है। एनएचएआई वहां भी सर्वे कर चुकी है।
नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी ने पानीपत में जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ का टेंडर अलॉट किया है। इसमें जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच में बने फुटपाथ के नीचे वाले नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट किया जाएगा। वहीं एलिवेटिड पुल के नीचे से ग्रिल को भी हटाकर पीछे किया जाएगा। इससे जीटी रोड की 3.5 मीटर से लेकर 5.5 मीटर की चौड़ाई बढ़ेगी। अभी जीटी रोड नौ मीटर चौड़ा है। 28 जून 2022 को पहली बार जीटी रोड की चौड़ाई शहर में बढ़ाने के लिए 23.38 करोड़ का टेंडर लगाया था, लेकिन बजट मंजूर ही नहीं हुआ तो 14 बार समय बढ़ाने के बाद रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अभी सर्विस रोड पर भी वाहन खड़े रहते हैं और नाले के ऊपर भी। इस बार नाला यहां से हटाकर दुकान के साथ बनाया गया तो सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ जाएगी। इस तरह से जाम से थोड़ी राहत मिलेगी। 2008 में पानीपत में 403 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसकी नींव रखी थी।
इस फ्लाईओवर को जाम से मुक्ति के लिए बनाया गया था लेकिन यह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। इससे जाम की समस्या और अधिक गहरा गई। पिछले तीन साल से जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए विधायक प्रमोद विज प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने भी रखा था। इसके बाद इसका प्रस्ताव एनएचएआई मुख्यालय भेजा गया था। वहां से छह माह पहले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी।