{"_id":"624ca1e5922a27479b76f301","slug":"team-traveled-by-vehicles-for-clean-survey-panipat-news-knl1040319166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए गाड़ियों से घूमी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए गाड़ियों से घूमी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत केंद्रीय टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर के कॉलोनियों में स्वच्छता का दौरा किया। इस दौरान टीम ने निगम के सभी 26 वार्डों में से सिर्फ एक-एक कॉलोनी का ही निरीक्षण किया। केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई चारों टीम सुबह नौ बजे से लेकर रात आठ बजे तक सर्वेक्षण में जुटी दिखाई दी। हालांकि इस बार टीम पैदल नहीं बाइक और गाड़ियों में सर्वेक्षण का दौरा करती देखी गई। हैरानी की बात ये रही कि सर्वेक्षण के दूसरे दिन भी शहर के कुछ शौचालयों बदहाल दिखाई दिए। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार गंदे शौचालय निगम की स्वच्छता रैंकिंग में बड़ी बाधा बन सकते हैं।
चारों टीमों ने शहर के रिहायशी, कामर्शियल, पार्क, होटल, अस्पताल से लेकर स्लम एरिया तक का दौरा किया। टीम के पास भेजी जाने वाली जीपीएस लोकेशन पर ही टीम पहुंचती और निरीक्षण करने के बाद लोगों से शहर की सफाई पर सवाल-जवाब करती। इस दौरान लोगों ने भी सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी के बारे में टीम को नैगेटिव रिपोर्ट दी। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने शौचालयों को साफ करवाने का काम किया।
कूड़ा डंपिंग स्टेशन से लेकर कलेक्शन प्वाइंट का भी दौरा
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने शहर में जेबीएम की ओर से बनाए गए कूड़ा डंपिंग स्टेशन से लेकर वार्ड वाइज बनाए गए कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट का भी दौरा किया। इस दौरान कुछ प्वाइंट काफी खस्ता हालात में मिले। कूड़ा इन प्वाइंट के अंदर की बजाय बाहर मिला। वहीं, टीम सेक्टर 25 में जिम खाना क्लब के सामने कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर पहुंची। यहां खुले में कूूड़ा देखकर टीम ने फोटो लेकर अपनी पोर्टल पर अपलोड की।
विज्ञापन
शाम 6 बजे के बाद किया बाजारों का निरीक्षण
शाम करीब 6 बजे स्वच्छ सर्वेक्षण टीम किला बाजार पहुंची। यहां की लोकेशन कवर करने के बाद टीम ने पैदल ही शहर के कई अन्य बाजारों का भी निरीक्षण किया। हालांकि उन्होंने भेजी गई लोकेशन का ही डाटा पोर्टल पर अपलोड किया लेकिन शहर के दुकानदारों से सफाई पर बातचीत की। दुकानदारों ने बाजारों में सफाई के हालात बयां किए। टीम ने इन सवालों के जवाब भी अपलोड किए।