{"_id":"695ecb30e6befa9a0603548a","slug":"teachers-were-sworn-in-to-make-children-proficient-panipat-news-c-244-1-sknl1016-150214-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चों को निपुण बनाने की शिक्षकों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चों को निपुण बनाने की शिक्षकों को दिलाई शपथ
विज्ञापन
पानीपत। निपुण हरियाणा मिशन के तहत नई शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज और खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसके साथ शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाने की शपथ दिलाई।
अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत बच्चों को हिंदी और गणित में दक्ष बनाना प्राथमिक लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्कूलों में जीरो पीरियड के दौरान कमजोर बच्चों को विशेष अभ्यास कराएं, ताकि बुनियादी स्तर पर सीखने की गुणवत्ता मजबूत हो सके। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से पानीपत जिले को निपुण बनाया जाएगा और जिले को हरियाणा शिक्षा विभाग में नंबर वन स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने बताया कि पानीपत खंड में तीन बैचों का शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसमें 139 शिक्षकों ने भाग लिया। एफएलएन प्रशिक्षण समन्वयक अनिल मलिक ने बताया कि सिवाह स्थित विद्यालय में शुरू होने वाले अगले प्रशिक्षण में 120 शिक्षक भाग लेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने अतिथियों का स्वागत किया।