{"_id":"628164f8bf257f4fb476158f","slug":"tapa-district-again-on-sunday-mercury-reached-46-degrees-panipat-news-knl1083140144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तपा पानीपत, पारा पहुंचा 46 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तपा पानीपत, पारा पहुंचा 46 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में गर्मी की विभीषिका जारी है। बीते दो दिनों तो जिले के तापमान 45 डिग्री के करीब बना हुआ है। रविवार को भी पारा चढ़ने से पानीपत झुलस गया। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चले लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया। गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करीब 10 दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण जिलेवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। आसमान से सूरज आग बरसा रहा था, वहीं 17 किलोमीटर की गति से चले लू के थपेड़े लोगों और पशु-पक्षियों को झुलसा रहे थे। दिन में कोई पक्षी आसमान में उड़ता नजर नहीं आ रहा था। हालांकि शाम को थोड़ी देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाए, जिससे लोगों को बारिश होने की उम्मीद जगी लेकिन बादल छटने से उम्मीद धरी की धरी रह गई। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन धूल भरी तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खीचड़ ने कहा कि राज्य में लगातार दिन के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने का सामान्य तापमान दिन का 40 से 42 डिग्री और रात का तापमान 21 से 23 डिग्री होता है, जबकि पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इस दौरान रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहीं हैं। इस दौरान लगातार दिन में लू भी चली। इतनी अधिक गर्मी पड़ने का मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का ज्यादा प्रभावी न होना और राजस्थान के ऊपर पाकिस्तान में एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से खुश्क और गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है। राज्य में मौसम 16 मई तक गर्म एवं खुश्क बने रहने की संभावना है लेकिन 16 मई देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। इससे 16 मई रात्रि को धूल भरी हवाएं चलने और 17 मई को उत्तरी हरियाणा में बादलवाई और हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश लेकिन पश्चिमी और दक्षिण हरियाणा में धूल भरी हवाओं के साथ कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे राज्य में 18 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।