{"_id":"68cc676db54cafcb630625cd","slug":"tamshabad-toll-manager-beaten-up-gold-chain-snatched-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143992-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तामशाबाद टोल के प्रबंधक को पीटा, सोने की चेन भी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तामशाबाद टोल के प्रबंधक को पीटा, सोने की चेन भी छीनी
Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
तमसाबाद टोल से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी हरिद्वार हाईवे पर तामसाबाद टोल के प्रबंधक को कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप हैं कि हमलावर प्रबंधक की सोने की चेन छीन ले गए और उनको जान से मारने की कोशिश की। सनौली खुर्द थाना की पुलिस ने पांच विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
तामसाबाद टोल के प्रबंधक प्रियांशु सचान ने बताया कि 15 सितंबर दोपहर को एक युवक कार में टोल पर आया और उसने बीएसएफ का जवान बताते हुए एक आईडी दिखाई। वह फर्जी मिली। उन्होंने उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया।देर शाम को वही युवक फिर से टोल पर आया और उसने अपने 10-12 साथियों को टोल पर बुला लिया। उक्त लोगों में उनके साथ मारपीट की। उनकी सोने की चेन भी छीन ले गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने 16 सितंबर को प्रियांशु सचान की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
तामसाबाद टोल के प्रबंधक प्रियांशु की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
वेदपाल, प्रभारी थाना पुलिस सनौली।